शुक्रतीर्थ में चलाया गया साफ सफाई अभियान
शुक्रतीर्थ में चलाया गया साफ सफाई अभियान 

शगुन केसरी मोरना 
जनपद मुजफ्फरनगर ब्लॉक मोरना क्षेत्र के शुक्रतीर्थ में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के कुशल मार्ग निर्देशन में साफ सफाई अभियान चलाया गया यह सफाई अभियान प्रत्येक रविवार को चलाया जाता है उसी कड़ी में प्रधान संगठनों के पदाधिकारी, नमामि गंगे के पदाधिकारी , पत्रकार बंधुओ तथा क्षेत्र के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के द्वारा उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान शुक्र तीर्थ क्षेत्र में गंगा घाटों एवं आबादी क्षेत्र में साफ सफाई की गई साफ सफाई के दौरान राजस्व अधिकारी, नगर पंचायत जानसठ, भोकारहेडी एवं विकासखंड मोरना की टीम उपस्थित रही शुक्र तीर्थ क्षेत्र में सफाई अभियान के कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा की गई थी तथा सभी सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा प्रत्येक रविवार को यहां साफ सफाई के लिए सभी संबंधित अधिकारी गण क्षेत्र के सम्मानित जन प्रतिनिधि गण भी रहेंगे जिलाधिकारी के निर्देशन में यह अभियान निरंतर रूप से चल रहा है क्षेत्र के व्यक्तियों द्वारा उत्साह के साथ इस कार्य में सक्रिय रूप से भागीदारी की जा रही है