ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा प्रभात फेरी के श्रद्धालुओं को कराई गई निशुल्क मां शाकंभरी देवी यात्रा
ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा प्रभात फेरी के श्रद्धालुओं को कराई गई निशुल्क मां शाकंभरी देवी यात्रा

शगुन केसरी जानसठ 
जनपद मुजफ्फरनगर कस्बा जानसठ नगर की अग्रणी धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा 121 सनातन धर्म प्रेमियों को मां शाकुंभरी देवी की यात्रा कराई गई विदित हो कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र के रामनवमी महोत्सव पर सेवादल द्वारा चैत्र नवरात्रों में प्रभात फेरी निकाली गई थी प्रभात फेरी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को संस्था की ओर से फ्री यात्रा कराई गई संस्था के युवा अध्यक्ष अखिल रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा सम्मान स्वरूप यात्रा कराई गई है जिसका उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपेश गुप्ता एडवोकेट, सचिव राजू, नवीन कंसल, राजेश सैनी, जुगनू कंसल, संदीप प्रजापति एडवोकेट, भारत गोयल, यश सैनी, दीपक वर्मा, विनय कश्यप, अभिषेक भटनागर, गौरेश गुप्ता, करण डागा, अंजली गुप्ता, बेबी कंसल, दीपाली शर्मा, सरिता करनवाल, पिंकी बाठला, नीतू गुप्ता पूर्व सभासद, काजल सैनी, संगीता शर्मा, धरमांशी गुप्ता, आयुषी गुप्ता, मनीषा, शगुन व आरुषि आदि उपस्थित रहे।